प्रिय साथियों,
गरीब नवाज़ सोशल केयर फाउंडेशन के माध्यम से सर्वप्रथम मैं संस्था से जुड़े सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूँ, जिन्होंने जनकल्याण के इस संकल्प में विश्वास कर इसे अपने साथ और समर्पण से आधार दिया।
आज संस्था राजस्थान के शहरों से लेकर गांव और ढाणी तक अपनी उद्देश्यों के अनुरूप पर्यावरण और जनकल्याण के कार्य कर रही है। हमें काफी गर्व महसूस होता है जब हम अपने और अपनों से आगे बढ़कर समाज के सभी जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि हम साथ मिलकर जन सेवा के इस कदम को और आगे बढ़ाएंगे।