We are dedicated to providing the best learning platform for students and entrepreneurs to reach their full potential.
Our VisionYears of
Dedication
Helping poor people
Skill development
हम सभी को एक बेहतर समाज में जीवन मिला यहाँ लोकतंत्र व्यवस्था है। जिसमें सब के पास समान अधिकार एवं अवसर हैं, सबके अपने मौलिक अधिकार हैं और उनकी रक्षा करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था है।
गरीब नवाज़ सोशल केयर फाउंडेशन समाज को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं जैसे बच्चों की शिक्षा के लिए जगह सुनिश्चित करवाने के संबंधित अधिकारियों की अनुमति के साथ उनके जीर्णोद्धार की पहल कर समाज कल्याण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की कोशिश करता है।
गरीब नवाज़ सोशल केयर फाउंडेशन समाज के आर्थिक रूप से अति पिछड़े वर्ग को आर्थिक स्थिरता प्रदान करने के लिए 'जीवन सुरक्षा अभियान' चला रही है। जिसमें पूरे भारत से हर आयु वर्ग के सीमित संख्या में आवेदन आमंत्रित कर उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग करना सुनिश्चित करती है जिससे कोई भी जीवन के मूलभूत जरूरतों से वंचित ना रह जाए। इसके लिए संस्थान सदस्यता फॉर्म भरने वाले आवेदक को संस्थान को मिलने वाले अनुदान एवं गैर सरकारी योजनाओं एवं अन्य स्रोतों के माध्यम से मासिक आय प्रदान करना प्रस्तावित करती है।
तंजीम के साथ हिस्सा लेने वाले सभी परिवारों के बच्चों के लिए 8th, 10th और 12th बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए विशेष सुविधा।
— अमित वर्मा
तंजीम द्वारा विशेष खदमत युवाओं के लिए जुबान (भाषा) अंग्रेजी, अरबी, उर्दू के कोर्स करवाना तथा दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम सीखना एवं समाज के युवाओं के लिए अलग-अलग प्रोग्राम चलाना।
— नेहा शर्मा
समाज की पर्दानशीन मां-बहनों के लिए अपने घर पर रहकर करने वाले कार्यों को ऑनलाइन प्रोग्राम के माध्यम से सीखना और उन्हें सशक्त बनाना।
— रोहित यादव
विदेश में नौकरी करने वाले युवाओं के लिए उचित कार्य की खोज करना और उनको उचित वीजा प्रोसेस के माध्यम से नौकरी तक पहुँचाना।
— राजेश कुमार
तंजीम में हिस्सा लेने वाले परिवारों के लिए सामाजिक न्याय की प्रक्रिया में तंजीम द्वारा सहायक सलाहकार की सुविधा प्रदान करवाना।
— पूजा सिंह
तंजीम द्वारा जर्जर मस्जिदों, दरगाहों तथा सामाजिक जगहों का सुधार करवाना तथा आख़िरत के लिए तालीम की सुविधा उपलब्ध करवाना।
— सीमा देवी
तंजीम द्वारा सभी सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना तथा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाना।
— विकास गुप्ता
तंजीम द्वारा सभी मस्जिदों में इमाम और आवाम की आवाज़ को बुलंद करवाना तथा पूरे समाज को मुत्तहिद करना और एक जाजम पर लेकर आना।
— सुनीता राज
"स्पोकन इंग्लिश क्लास के बाद मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। अब मैं बिना झिझक बात कर सकता हूँ और शैक्षणिक रूप से भी आगे बढ़ रहा हूँ।"
— आयुष मिश्रा
गरीब नवाज़ सोशल केयर फाउंडेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 21 अप्रैल 2026 को
गरीब नवाज़ सोशल केयर फाउंडेशन 'सम्मान समारोह' का आयोजन अजमेर में प्रस्तावित है।
जिसमें भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले युवक-युवतियों, छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने को राष्ट्र स्तरीय मंच मिलेगा एवं सामाजिक, प्राकृतिक एवं जन कल्याण के क्षेत्र में अपनी निःस्वार्थ सेवा देकर समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करने वाले समाज सेवियों को विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में सम्मानित करवाया जाएगा।